राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : राजधानी में भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधान सभा परिसर में भी भरा पानी

by | Jul 31, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, देश, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाल की मूसलाधार बारिश ने शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दी है लेकिन इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। यहां तक कि विधानसभा परिसर तक में भारी मात्रा में पानी भर गया है। वहीं लखनऊ नगर निगम के कार्यालय की छत से पानी लीक हो रहा है, जिससे कार्यालय में भी काफी पानी भर गया है।

ये भी पढ़ें : Ismail Haniyeh : क्या हमास चीफ की हत्या के बाद युद्ध में जाएगा इजराइल, ईरान ने खाई बदले की कसम?

इस समय यूपी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और विधानसभा परिसर में पानी भरने से विधायकों और कर्मचारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण उनके परिसर में आने-जाने पर भी असर पड़ा है। भारी बारिश के चलते लखनऊ नगर निगम के दफ्तर में भी पानी घुस गया है और छत से पानी लीक होने के कारण वहां भी जलभराव हो गया है।

ये भी देखें : UP Crime News : घुसपैठियों का सुरक्षित ठिकाना बना ये जिला | Breaking News | Up News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर