UP Politics : उत्तर प्रदेश के विधानसभा में 30 जुलाई (मंगलवार) को सपा और भाजपा में तीखी बहस देखने को मिली। बता दें वहीं विपक्षी पार्टी ने राज्य सरकार को कानूनी मुद्दे को लेकर घेरने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ही अंदाज में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। सीएम योगी ने आगे कहा कि बहुत से ऐसे लोग हैं जो बातों से नहीं मानते हैं, तो हम उन्हें दूसरे तरीके से समझा रहे हैं। सदन में सीएम योगी ने इस दौरान कई तीखे सवाल उठाए उन्होंने कहा क्या ये सच नहीं है कि आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी विधायक की संलिप्तता के चलते जहरीली शराब की तस्करी हुई? क्या ये सच नहीं है कि इसी शराब को पीने से लोगों की मौत हुई थी? ये सच नहीं है? सपा विधायक कानपुर के दंगों की आग में झोकना चाहता था।
ये भी पढ़ें : UP Weather Update : मानसून फिर से दे रहा है दस्तक, यूपी में झमाझम बारिश का दौर शुरू
सीएम योगी ने सदन में किया तीखे सवाल
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कानूनी मुद्दे पर कहा कि राज्य सरकार प्रदेश (UP) में अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। जो लोग बातों से नहीं मानते हैं, राज्य सरकार उसके लिए दूसरे तरीके अपना रही है। विपक्ष पार्टी के नेता तो इस बात को जानते हैं, यूपी सरकार ने प्रोसीक्यूशन को आगे बढ़ाने की कार्रवाई बढ़ा दी है। यह इसी का हिस्सा है। जहरीली शराब को पीने की वजह से आजमगढ़ में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसमें समाजवादी पार्टी के विधायक की मिलीभगत निकली जो अब जेल में बंद है। वह आपका वर्तमान विधायक है।
ये भी देखें : UP Crime News : घुसपैठियों का सुरक्षित ठिकाना बना ये जिला | Breaking News | Up News |
सपा पर भड़के वित्त मंत्री
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपराधियों द्वारा प्रदेश (UP) में की गई कार्रवाई के आंकड़े को साझा किया। वहीं सुरेश खन्ना ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते हैं। पूरा देश जानता है कि सपा ने हमेशा अपराधियों का साथ दिया है इसलिए सपा सत्ता से बाहर होगी। हमारी सरकार कभी भी अपराधियों के साथ कभी खड़े नहीं हुए। उन्होंने आगे कहा कि राजू पाल, कृष्णानंद राय की हत्या को भूल गए? उनके आरोपियों को किसने बचाया था। आईना जब भी उठाया करो, तो पहले खुद देखा करो उसके बाद दूसरो को दिखाया करो।


