राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bigg Boss OTT 3 Winner : सना मकबूल बनीं बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर, रैपर नैजी हुए पहले रनर अप

by | Aug 3, 2024 | ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मनोरंजन, मुख्य खबरें

Bigg Boss OTT 3 Winner : सना मकबूल बनीं बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर, रैपर नैजी हुए पहले रनर अप : बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले ने फैंस को धमाकेदार ड्रामा और रोमांच से भरपूर आंनद दिया। शो के फिनाले में 2 अगस्त को सना मकबूल और रैपर नावेद शेख (नैजी) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने शो की ट्रॉफी और 25 लाख रुपए की प्राइज राशि जीतकर अपने सपने को पूरा किया।

Bigg Boss OTT 3 Grand Finale Live: 5 दावेदार, कौन जीतेगा बिग बॉस की ट्रॉफी?  कुछ घंटों में होगा खुलासा - Bigg Boss OTT 3 Grand Finale Live winner  announcement Ranvir shorey

ये भी पढ़ें : अयोध्या गैंगरेप : सीएम योगी ने पीड़िता की मां से की मुलाकात, कहा- अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी

बता दें कि शो के फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में सना मकबूल, नैजी के अलावा साई केतन राव, कृतिका मलिक और रणवीर शौरी शामिल थे। फिनाले के दौरान, साई केतन राव, कृतिका मलिक और रणवीर शौरी को शो से एक एक कर तीनों को बाहर कर दिया गया। इसके बाद, बिग बॉस ने 10 मिनट के लिए वोटिंग लाइन खोली, जिसमें सना के फैंस ने जमकर वोट किया और उन्हें विजेता बना दिया।

LIVE: सना मकबूल बनीं बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर, ट्रॉफी लिए बिना मां के पास  भाग गईं bigg boss ott 3 finale live updates sana makbul vs naezy who will be

ये भी देखें : Lok Sabha : विपक्ष के सवालों पर क्या बोले नित्यानंद राय? | Breaking News | Latest News |

सना मकबूल की जीत ने साबित कर दिया कि उनके फैंस की समर्थन और मेहनत ने उन्हें सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेकर्स की ओर से उन्हें प्रति हफ्ते 1 लाख 70 हजार रुपए की फीस दी जा रही थी, और कुल मिलाकर 42 दिनों यानी 6 हफ्तों के लिए उन्हें 10 लाख रुपए मिले।

शो के शुरू होने के समय, सना मकबूल, नीरज गोयत, लव कटारिया, नावेद शेख उर्फ नैजी, साई केतन राव, पायल मलिक, कृतिका मलिक, अरमान मलिक, पायल मलिक, पौलोमी दास, सना सुल्तान, शिवानी कुमारी, चंद्रिका दीक्षित, दीपक चौरसिया, विशाल पांडेय, रणवीर शौरी और मुनीषा खटवानी सहित कई प्रमुख कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था।

Bigg Boss Ott Season 3 Grand Finale Live Updates Ranvir Shorey Sana Makbul  Naezy Kritika Malik News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Bigg Boss  Ott 3 Finale Live:सना

सना मकबूल की जीत ने इस सीजन को एक यादगार अंत दिया और फैंस को शो (Bigg Boss OTT 3) के हर पल आनंद लेने का मौका मिला।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर