Bangladesh Violence : बांग्लादेश में बगावत के सुर छिड़ने के बाद से पीएम शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया हैं। इस वक्त पूरा देश आगजनी का शिकार है, चारो तरफ तोड़फोड़, प्रदर्शनाकारी पूरी तरह से उग्र हो चुके हैं और धाबा पीएम आवास में बोल दिया हैं।
पीएम आवास से सामने आई वीडियो
बता दे कि इस वक्त पीएम आवास से एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा गया है कि काफी संख्या में लोग पीएम शेख हसीना के आवास में मौजूद है और वहा बैठ कर चिकन खा रहे है। भारी संख्या में लोग इस वक्त पीएम आवास में बैठे है और वहां खाना खा रहे है। पीएम आवास से ये वीडियो समाने आई है। वहां पर मौजूद एक शख्स ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है। वीडियों मे देखा जा रहा है कि किस तरह भारी संख्या में वहां लोग मौजूद है।
इतना ही नहीं पीएम आवास (Bangladesh Violence) के बाहर काफी संख्या में भी लोग मौजूद है और पीएम आवास में नाव चलाते नजर आ रहे है। वहां से एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा गया है कि लोग किस तरह पीएम आवास को नौका विहार बना रहे है। लोग पीएम आवास में नाव चलाते नजर आ रहे है।


