राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Vinesh Phogat Disqualified : विनेश फोगाट के समर्थन में उठी आवाज, जानें सेलेब्रिटी और फैंस की प्रतिक्रिया

by | Aug 7, 2024 | ख़बर, खेल, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मनोरंजन, मुख्य खबरें

Vinesh Phogat Disqualified : 6 अगस्त (बुधवार) को पूरा भारत उत्साह और गर्व से झूम रहा था, जब रेस्लर विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को मात दी। भारतीय कुश्ती के इतिहास में पहली बार, विनेश फोगाट ओलंपिक में गोल्ड मेडल के लिए खेल रही थीं। लेकिन एक अप्रत्याशित मोड़ ने इस ऐतिहासिक पल को काले बादलों से ढक दिया। फाइनल मुकाबले से ठीक पहले, विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा बताकर उन्हें बाहर कर दिया गया। इस फैसले ने सिर्फ विनेश का दिल ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के दिल को भी तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें : Vinesh Phogat Disqualified : विनेश फोगाट की असफलता पर बृजभूषण शरण सिंह का बयान- देश का बड़ा नुकसान…

विनेश फोगाट के अयोग्य (Vinesh Phogat Disqualified) घोषित होने की खबर ने सोशल मीडिया पर एक तूफान ला दिया। कई सेलिब्रिटी ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने फोगाट के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए लिखा, “विश्वास नहीं होता। मैं सोच भी नहीं सकती कि इस वक्त आप कैसा महसूस कर रही होंगी। आप चैम्पियन थे, हो और हमेशा रहोगे।”

Sonakshi sinha love affairs from zaheer iqbal to shahid kapoor | Sonakshi  Sinha love affairs: ज़हीर इकबाल से लेकर शाहिद कपूर तक, इन सितारों के साथ  जुड़ चुका है सोनाक्षी सिन्हा का

स्वरा भास्कर ने संदेह जताया और लिखा, “किसे इस 100 ग्राम की बढ़े हुए वजन की थ्योरी पर विश्वास है?? क्या ये सब साजिश का हिस्सा है?”

Swara Bhaskar Net Worth: लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती है स्वरा भास्कर, महंगी  गाड़ियां, दिल्ली-मुंबई में आलीशान घर - lifeberrys.com हिंदी

सोफी चौधरी ने भी दुख और गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “मैं बहुत दुखी हूं और साथ ही बहुत गुस्सा भी। 0.1 किलोग्राम? यह बहुत गलत है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि विनेश को कैसा महसूस हो रही होगी।”

sophie choudry birthday know about her list of bollywood actress who are  single after 40 see photos | बर्थडे गर्ल सोफी चौधरी एंजॉय कर रही हैं सिंगल  लाइफ, 40 के पार उम्र

शोभा डे ने विनेश की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “कुछ ग्राम झूठ/जीवन को बना या बिगाड़ सकते हैं। ताजा खबर कितनी दुखद है।”

ओलिंपिक में भारतीयों के ख़राब प्रदर्शन पर शोभा डे ने फिर मारा ताना, अपना  मजाक उड़ाने वालों को दिया करारा जवाब | Jansatta

फरहान अख्तर ने विनेश का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, “डियर विनेश फोगाट, कोई सिर्फ कल्पना कर सकता है कि आप इस वक्त कितने हताश होंगे। लेकिन हम सभी को आप पर और खेल के लिए आपके किए गए सभी कोशिशों पर गर्व है। आप हमेशा एक चैंपियन और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहेंगी।”

फरहान अख्तर - विकिपिडिया

विनेश और खेल के फैंस भी इस फैसले से काफी नाराज़ हैं। कई यूजर्स ने आरोप लगाया है कि रेस्लर के साथ कोई साजिश की गई है, और इस अजीबोगरीब फैसले ने उनके गोल्ड मेडल की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है।

ये भी देखें : Bangladesh News : Defence Expert ने जताया संदेह, Bangaldesh की स्थिति के पीछे विदेशी ताकत का हाथ |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर