राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Shahrukh Khan : शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ नई फिल्म ‘किंग’ में अभय वर्मा निभाएंगे महत्वपूर्ण किरदार

by | Aug 8, 2024 | ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मनोरंजन, मुख्य खबरें

Shahrukh Khan : पिछले साल लगातार हिट्स देने के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट नहीं किया था, लेकिन अब ये लगभग पुष्टि हो चुकी है कि वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक एक्शन एंटरटेनर ‘किंग’ पर काम कर रहे हैं। हाल ही में फैन्स ने शाहरुख के एक वीडियो में उनके बगल में रखी टेबल पर ‘किंग’ की स्क्रिप्ट देखी थी, जिससे इस फिल्म की पुष्टि का अनुमान लगाया गया था।

ये भी देखें : Parliament : जगदीप धनखड़ ने आग बबूला हो कर छोड़ी कुर्सी! | Breaking News | Latest News |

अब इस फिल्म की कास्ट में एक नया और रोमांचक नाम जुड़ने की खबर आई है। रिपोर्ट के अनुसार, यंग एक्टर अभय वर्मा को ‘किंग’ में कास्ट किया गया है। अभय वर्मा ने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मुंज्या’ में लीड रोल निभाया था, जो पिछले कुछ सालों की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट्स में से एक रही और इसने इंडिया में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, “अभय को ‘मुंज्या’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बहुत तारीफ मिली है और इसका असर उन्हें मिल रहे नए ऑफर्स पर भी नजर आ रहा है। उन्हें शाहरुख खान और सुहाना खान की ‘किंग’ में एक महत्वपूर्ण किरदार मिल गया है। वो इस टेंटपोल फिल्म में काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।” हालांकि, अभय के किरदार की डिटेल्स अभी तक सीक्रेट रखी गई हैं।

ये भी पढ़ें : Waqf (Amendment) Bill 2024 : वक्फ संशोधन विधेयक 2024,  इंडिया गठबंधन ने किया तीखा विरोध
अभय ने जी5 की फिल्म ‘सफेद’ में ट्रांसजेंडर का रोल निभाया, जो उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। फिल्म देखने वालों ने उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। इसके बाद उन्होंने सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में एक सपोर्टिंग रोल किया और फिर ‘मुंज्या’ रिलीज़ हुई, जिसने लीड रोल में अभय को एक बड़ा लॉन्च प्लेटफॉर्म दिया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर