राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar News :  गोपालगंज में मामी-भांजी के प्रेम की अनोखी कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे

by | Aug 13, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Bihar News : प्यार कब और किससे हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता। इस कथन को बिहार के गोपालगंज जिले में घटित एक अनोखी घटना ने साबित कर दिया है। यहां एक मामी और भांजी का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने मंदिर में विधि-विधान से शादी कर ली। यह अनोखा विवाह हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update :  उत्तर प्रदेश में अगस्त में मॉनसून का कहर, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी

कुचायकोट थाने के बेलवा गांव (Bihar News) की रहने वाली मामी शोभा कुमारी और उनकी भांजी सुमन कुमारी, दोनों पहले से ही शादीशुदा थीं। बताया जाता है कि पिछले तीन साल से इन दोनों महिलाओं के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम ने उन्हें एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया।

सोमवार को, शोभा और सुमन ने घर से भागकर सासामूसा स्थित दुर्गा मंदिर में विवाह करने का निर्णय लिया। वहां पहुंचकर, उन्होंने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। शादी के दौरान, सुमन ने अपनी मामी शोभा की मांग में सिंदूर भी भरा।

शादी की खबर जैसे ही फैली, बड़ी संख्या में लोग मंदिर में इकट्ठा हो गए। इस अनोखी शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और चर्चा कर रहे हैं।

ये भी देखें : Kolkata Trainee Doctor Case News: लेडी डॉक्टर से हैवानियत…देशभर में उबाल | Latest Update |

शादी के बाद, शोभा कुमारी ने बताया कि वह अपनी भांजी सुमन के साथ पिछले तीन साल से प्रेम-प्रसंग में थीं, और अब उन्होंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह शादी किसी के दबाव में नहीं की गई है। सुमन कुमारी ने भी अपनी मामी के प्रति अपना प्रेम जाहिर करते हुए कहा कि वह कभी भी शोभा का साथ नहीं छोड़ेंगी, और दोनों जीवनभर एक-दूसरे के साथ रहेंगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर