Kolkata Rape Case : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को बंगाल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर की भयावह घटना पर चिंता और आक्रोश व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस घृणित घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार इसे धार्मिक और राजनीतिक रंग देने में लगी है, जबकि विपक्ष भी इस मुद्दे पर कमी नहीं कर रहा है। मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप की बजाय असली दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें : Vinesh Phogat : दिल में दर्द आंखों में आंसू, विनेश की हार में भी जीत की गूंज
उन्होंने सभी से अपील की कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कदम उठाना चाहिए, खासकर जब पीड़ित परिवार ने मुआवजा लेने से इनकार कर दिया है और केवल न्याय की मांग की है।
उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों का आंदोलन सही है, लेकिन इस दौरान गरीब मरीजों के इलाज की ओर भी ध्यान देना चाहिए। साथ ही, सरकार को अस्पतालों और डॉक्टरों की सुरक्षा और सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।


