UP News : सीएम योगी ने अयोध्या के विकास पर उठे सवालों को किया खारिज, विपक्ष पर बोला हमलामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित वृहद रोजगार मेले को संबोधित करते हुए अयोध्या के विकास पर उठे सवालों और दुष्प्रचार को नकारा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो अयोध्या के विकास से नाखुश हैं और इस नगरी के प्रति नफरत रखते हैं, वे सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैला रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हाल ही में यह अफवाह फैलायी गई कि अयोध्या की 13,000 एकड़ भूमि तीन लोगों को आवंटित कर दी गई है, जबकि ऐसा कोई आवंटन नहीं किया गया है। इसके अलावा, धर्मपथ और रामपथ पर 3,800 स्ट्रीट लाइटों के चोरी होने की खबर भी झूठी थी, क्योंकि इन लाइटों को वेंडर ने लगाया ही नहीं था और पैसे की हेराफेरी के लिए साजिश की गई थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वेंडर की गिरफ्तारी हो चुकी है और उसके आकाओं को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें : Indore News : टॉयलेट सीट से निकला सांप, परिवार में दहशत का माहौल
योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि अयोध्या को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है और यह वही लोग हैं जो दुष्कर्मियों का समर्थन करते हैं और निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा, क्योंकि इनका उद्देश्य हर दुष्कर्मी और अपराधी को निर्दोष साबित करना है।
13 छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन का किया वितरण
समारोह के दौरान, मुख्यमंत्री ने 13 छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया और 12 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही, उन्होंने 78 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, खेल मंत्री गिरीश यादव, खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा और प्रमुख सचिव कार्मिक एम देवराज भी उपस्थित थे।


