UP News : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में शनिवार को एक लड़की ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोप है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था। लड़की के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि उन्होंने तहरीर के आधार पर केवल आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया और दुष्कर्म की धारा शामिल नहीं की।
इस विरोध के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा जोड़ दी है। इस मामले में दो आरोपी, सत्यम उर्फ भोला यादव और समीर खान, पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हाल ही में, जब इन आरोपियों को न्यायालय ले जाया जा रहा था, वे पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश में घायल हो गए हैं।
ये भी देखें : Yogi Adityanath News : अखिलेश- शिवपाल पर CM योगी का तंज | Breaking News | CM Yogi | Akhilesh Yadav |
ये भी पढ़ें : UP Weather Update : जानिए यूपी में 19 से 24 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
संभावना है कि उनके पैर टूट गए हैं और फिलहाल उनका इलाज अंबेडकरनगर जिला अस्पताल के आर्थोपेडिक वार्ड में चल रहा है। एक अन्य आरोपी अभी तक फरार है। मामला अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र का है। शनिवार को 21 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि शुक्रवार रात को आरोपी उसे बहला-फुसला कर सत्यम के घर ले गए और अगले दिन उसे छोड़कर चले गए।
लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसे गाली-गलौज और प्रताड़ित किया। इसके बाद, लड़की ने आत्महत्या कर ली। शुरुआत में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन पिता की शिकायत के बाद दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई।


