राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : सीएम योगी की दूसरी बार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की तारीफ, जानिए इस बार क्या बोले

by | Aug 21, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UP News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं। संगठन और सरकार की भूमिकाओं पर चर्चा के दौरान अक्सर दोनों के बीच मतभेद देखने को मिले। हालांकि, हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखा गया है। पिछले हफ्ते में, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सार्वजनिक मंच पर दूसरी बार सीएम योगी की प्रशंसा की है।

बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, “जब तक योगी जी हैं, देशभक्ति और राम भक्ति से कोई समझौता नहीं होगा।” उन्होंने सीएम योगी की सरकार को सुशासन की मिसाल बताते हुए कहा कि योगी जी बाबूजी (कल्याण सिंह) के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Bihar News : भारत बंद का दिखा असर, जगह-जगह पर सड़कें जाम, ट्रेनों की रफ़्तार पर भी लगाम

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी और केशव प्रसाद मौर्य सहित बीजेपी के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। केशव मौर्य ने कहा कि जब बाबूजी (कल्याण सिंह) सत्ता में थे, तब भी देशभक्ति और राम भक्ति पर कोई समझौता नहीं किया गया, और अब योगी जी की सरकार में भी यही स्थिति है। उन्होंने कहा कि देश की सरकार अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिन्हों पर चल रही है और प्रदेश की सरकार बाबूजी के मार्गदर्शन पर चल रही है।

उन्होंने सभी से देश विरोधी ताकतों का सामना करने और उन लोगों को सत्ता से बाहर करने की बात की जिन्होंने बाबूजी को उचित सम्मान नहीं दिया। केशव मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और उनके कार्यों की खुलकर तारीफ की। उन्होंने पहले भी मिर्जापुर के मझवा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि “योगी जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं है।”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर