UP News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को हैरान कर दिया है। इस मामले में दो मुस्लिम लड़कियों, तहसीना और सीमा, ने अपने बचपन के प्यार को एक लिव-इन रिलेशनशिप में तब्दील कर दिया है। दोनों लड़कियों का कहना है कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं और उन्होंने अपनी जिंदगी साथ बिताने का फैसला कर लिया है।
बचपन की दोस्ती से पनपा प्यार
तहसीना और सीमा, दोनों संभल जिले के असमोली थाना इलाके के गांव सफातनगर की रहने वाली हैं। उनका एक-दूसरे के घर में आना-जाना बचपन से ही था, और इसी दौरान उनके बीच गहरी दोस्ती और फिर प्यार पनप गया। जैसे-जैसे वे बड़ी हुईं, उनका यह रिश्ता और मजबूत होता गया। हालांकि, जब उनके परिजनों को उनके इस रिश्ते का पता चला, तो उन्होंने उनके मिलने-जुलने पर सख्त पाबंदियां लगा दीं।
परिजनों के खिलाफ जाकर लिया फैसला
परिजनों की पाबंदियों के बावजूद, तहसीना और सीमा ने मिलने-जुलने का सिलसिला नहीं रोका। उन्होंने मौका पाकर घर छोड़ने का फैसला किया और अपने प्यार को एक नाम देने का निर्णय लिया। दोनों लड़कियों ने हरिद्वार में कानूनी मान्यता प्राप्त करने के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का दावा किया है।
लिव-इन में पति-पत्नी के रूप में साथ
तहसीना और सीमा ने खुद को पति-पत्नी के रूप में परिभाषित किया है, जहां तहसीना ने खुद को पति और सीमा ने पत्नी के रूप में पेश किया है। दोनों का कहना है कि वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और अलग नहीं रह सकतीं। इसलिए, उन्होंने कोर्ट से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की परमिशन ली है।
परिजनों से जान का खतरा
हालांकि, इस रिश्ते को लेकर उनके परिजन खुश नहीं हैं। इस बेमेल रिश्ते को समाज और परिवार की स्वीकृति न मिलने के कारण दोनों लड़कियों ने सपा नेता फिरोज खान से संपर्क किया है और अपनी जान के खतरे का हवाला देते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
ये भी देखें : Breaking News : कोबरा ने डंसा तो शख्स ने किया गजब काम | Latest news | VIral News |


