राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Amit Shah News : लद्दाख में विकास की नई किरण, गृह मंत्रालय ने पांच नए जिलों का किया ऐलान

by | Aug 26, 2024 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Amit Shah News : केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विकास को और मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय ने लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की घोषणा की है। इस कदम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विकसित और समृद्ध लद्दाख’ बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नए जिलों के नाम जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा, और चांगथांग होंगे। गृह मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, लद्दाख के विकास को गति देने और लोगों को जमीनी स्तर पर शासन का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।”

ये भी पढ़ें : Mayawati News : मायावती ने कांग्रेस पर बोला हमला, 1995 के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए लगाए गंभीर आरोप
यह कदम लद्दाख के लोगों के लिए न केवल प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह क्षेत्र में नए अवसरों के निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा। नए जिलों के गठन से शासन की पहुंच को मजबूत किया जाएगा, जिससे लोगों को जीमनी स्तर पर लाभ मिलेगा और विकास की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

5 अगस्त 2019 को भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। इसके बाद 31 अक्टूबर 2019 से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बने। इस निर्णय के बाद, लद्दाख में संसदीय कानून लागू किए गए और क्षेत्र में विकास की प्रक्रिया को नई दिशा मिली।

लद्दाख में नए जिलों का गठन, वहां के लोगों की सुविधाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे शासन की पहुंच में सुधार होगा और लद्दाख के विकास में तेजी आएगी। मोदी सरकार के इस निर्णय से लद्दाख के लोगों को विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर