राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Updates :  सावन की विदाई के साथ भी बारिश का दौर जारी, जानिए कैसा रहेगा 27 अगस्त से 31 अगस्त तक का मौसम

by | Aug 27, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Updates : अगस्त का महीना खत्म होने को है, लेकिन देश के कई हिस्सों में मॉनसून की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार सावन के महीने ने उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में जमकर बारिश कराई है, जिससे लोगों को भीगने का भरपूर मौका मिला है। खासकर उत्तर प्रदेश में मॉनसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है, और इस सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं, और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग (UP Weather Updates) की मानें तो मंगलवार, 27 अगस्त को उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। यह स्थिति आगामी दो दिनों तक बनी रहेगी, हालांकि इस सप्ताह उत्तर प्रदेश में बहुत ज्यादा बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। फिर भी, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा-वृंदावन सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई। झांसी, कानपुर, उरई, अलीगढ़, फतेहगढ़, और वाराणसी जैसे स्थानों पर भी जमकर बारिश हुई, जिससे उत्सव का माहौल कुछ देर के लिए ठहर गया।

उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान निम्नलिखित है:

27 अगस्त : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

28 अगस्त : पश्चिमी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बौछारें पड़ने की संभावना है।

29 अगस्त : पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बौछारें पड़ सकती हैं।

30 अगस्त : पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

31 अगस्त : उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें : Kanpur News : कानपुर पुलिस पर गंभीर आरोप, नाबालिग का अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर