राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bulandshahr News : प्रेमिका की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास, बिल्लू सांडा का नाम फिर चर्चा में

by | Aug 28, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से इस साल जून में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया। मामला तब सुर्खियों में आया जब पुलिस ने एक युवक अदनान को उसकी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

अदनान का यह मामला इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उसने खुलेआम अपना जुर्म कबूल करते हुए खुद को अभिनेता संजय दत्त का फैन बताया था।

वायरल वीडियो में अदनान ने खुद को संजय दत्त के किरदार ‘बिल्लू सांडा’ से जोड़ते हुए कहा, “मैं संजय दत्त का फैन हूं। बल्लू सांडा तो मर गया। एनकाउंटर कर दिया उसका। मेरा एनकाउंटर नहीं होगा। एक मर्डर किया है मैंने, 10 नहीं किए हैं।”

यह बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। अदनान की इस बयानबाजी ने पुराने एक अपराधी नदीम उर्फ ‘बिल्लू सांडा’ का भी नाम फिर से उछाल दिया।

ये भी देखें : Haryana Election : दुष्यंत चौटाला संग इतने सीटों पर लड़ेंगे चुनाव चंद्रशेखर आजाद | Politics |

करीब 7 साल पहले, नदीम उर्फ ‘बिल्लू सांडा’ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने पुलिस कस्टडी के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा था, “मेरा नाम नदीम उर्फ बिल्लू सांडा है। मैं इसलिए हत्या कर रहा था क्योंकि मुझे नाम चाहिए, डॉन बनना है मुझे पश्चिम उत्तर प्रदेश का। शौक है मुझे बचपन से मेरा बाप बदमाश है और मैं भी हूं। खलनायक संजय दत्त ही हूं मैं।”

उसने आगे कहा था, “10 अक्टूबर रात को 10 बजे बल्लू तुम्हारी जेल से फरार। मैंने तीन दिन पहले अपनी बैरक में कह दिया था कि मैं जेल से भाग जाऊंगा और उसी दिन भाग गया। अब मुश्किल से मुश्किल 6 महीने मैं जेल में रहूंगा। 6 महीने बाद फिर हवा हवाई। जब मुझे पकड़ा गया तब मैंने इंस्पेक्टर साहब पर फायर किया । वो तो इनका नसीब बढ़िया था ये बच गए।”

अदनान द्वारा दिए गए बयान के बाद लोग फिर से ‘बिल्लू सांडा’ की कहानी में रुचि लेने लगे। अदनान ने न सिर्फ अपनी प्रेमिका की हत्या का जुर्म स्वीकार किया बल्कि नदीम के बारे में भी टिप्पणी की, जिससे दोनों अपराधियों की तुलना और चर्चाएं होने लगीं। अदनान को उसकी प्रेमिका आसमां की हत्या के जुर्म में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। यह घटना बुलंदशहर (Bulandshahr News) के खुर्जा नगर के मोहल्ला खिरखानी के नजदीक स्थित कब्रिस्तान में घटी थी, जहां आसमां का मृत शरीर पाया गया था। इस हत्या के मामले में अदनान को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

ये भी पढ़ें : Agra News :इंजीनियरिंग छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म, पीड़िता ने कहा – ‘पुलिस पर नहीं भरोसा …

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर