राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CM Yogi : सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, कहा- ‘पहले की सरकारें सिर्फ सत्ता बचाने में…’

by | Aug 31, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जोरदार हमला बोलते हुए 2017 से पहले की प्रदेश सरकारों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कारोबार और निवेश के लिए अनुकूल माहौल नहीं था, और उस समय की सरकारें केवल सत्ता बचाने की चिंता में लगी रहती थीं।

ये भी पढ़ें : PM Modi : पीएम मोदी आज तीन नई वंदे भारत ट्रेनों के साथ न्यायिक सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में ऐसा माहौल नहीं था कि कोई उद्यमी यहां उद्योग लगाने की सोच भी सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय की सरकार के पास ना तो निवेश को बढ़ावा देने का कोई दृष्टिकोण था और ना ही प्रदेश के विकास के लिए कोई ठोस योजना। उन्होंने कहा सात साल पहले उत्तर प्रदेश में जो माहौल था और आज का जो माहौल है, उसमें जमीन-आसमान का अंतर है।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि 2017 से पहले की सरकारों की उदासीनता और दिशाहीनता के कारण उत्तर प्रदेश के लोगों को अपनी पहचान के संकट का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “पूर्ववर्ती सरकारें केवल सत्ता में बने रहने को लेकर चिंतित थीं, जिससे उप्र और यहां के लोगों की पहचान का संकट खड़ा हुआ।”

ये भी देखें : Uttar Pradesh News : यूपी पुलिस भर्ती के बीच सीएम योगी का बड़ा ऐलान | Breaking News | CM Yogi |

योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दौरान प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलावों की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश निवेश के सर्वश्रेष्ठ स्थल के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा, “यहां उद्योगों के अनुकूल वातावरण स्थापित किया गया है, नीतियां बनाई गई हैं और कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। जो सोचते थे कि यहां निवेश असंभव हैं, वह देख ले कि हमारी सरकार ने असंभव को संभव कर दिखाया है।”

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार की बात करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में आए दिन प्रदेश में दंगे होते थे और महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था। उन्होंने सवाल उठाया, “जब प्रदेश में व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो पूंजी क्या सुरक्षित रहेगी?”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर