राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सरकारों की जमकर की आलोचना

by | Sep 1, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UP News : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मिर्जापुर पहुंचे, जहां उन्होंने योगी और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की और विपक्ष पर तीखा हमला किया। मौर्य ने कहा कि भाजपा गठबंधन की सरकार का मतलब है विकास, सुशासन, और रोजगार। उन्होंने 2014 से पहले देश में हुए घोटालों और 2017 से पहले प्रदेश में गुंडों के राज की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में गुंडा और माफियाओं का वर्चस्व था, और बेरोजगार युवाओं को रोजगार की तलाश में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब योगी सरकार के तहत, लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, महिलाओं को रात में बाहर निकलने में डर नहीं लगता, और किसानों की आय भी बढ़ रही है।

केशव प्रसाद मौर्य रविवार को सिटी ब्लॉक के चंदईपुर में आयोजित एक बड़े रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र, टैबलेट, और ऋण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश ने तरक्की की दिशा पकड़ी है। अब घोटाले नहीं हो रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने 60 लाख गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराया है। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, और देश में अब लड़ाकू विमान भी बन रहे हैं, जबकि पहले हम केवल राइफल और पिस्टल तक ही सीमित थे। योगी आदित्यनाथ की सरकार के आने के बाद प्रदेश में माहौल बदला है, विकास हुआ है, और युवाओं को रोजगार मिला है, महिलाओं को सम्मान प्राप्त हुआ है।

ये भी पढ़ें : UP Etawah News : प्रेम में पागल युवक ने रची हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये भी देखें : Vinesh Phogat : शंभु बॉर्डर पहुंची विनेश फोगाट ने ये क्या कहा? Farmer Protest | Breaking News |

उपमुख्यमंत्री मौर्य दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से मिर्जापुर पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा और उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, और अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इसके बाद, मौर्य कार द्वारा चंदईपुर स्थित समारोह स्थल पहुंचे, जहां सुबह नौ बजे से रोजगार मेला चल रहा था, जिसमें उन्होंने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र और विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर