UP News : 69000 शिक्षक भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान एक गंभीर घटना घटी। सोमवार को अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद इरशाद नामक एक अभ्यर्थी को हार्ट अटैक आ गया। अभ्यर्थियों ने उसे तत्काल सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न देखे जाने पर उसे बेलनेस हॉस्पिटल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें : Bulldozer Action : बुलडोजर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, शासन और प्रशासन की कार्रवाई पर कोर्ट ने उठाए सवाल
आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमरेंद्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सभी अभ्यर्थी 69000 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति की मांग और लखनऊ हाई कोर्ट की डबल बेंच के फैसले के पालन की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव करने जा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद इरशाद को अटैक आया। सिविल अस्पताल में उपचार के बाद स्थिति में सुधार न होने पर उसे बेलनेस हॉस्पिटल भेजा गया।
प्रदर्शनकारियों की उपमुख्यमंत्री के आवास की ओर बढ़ते हुए पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके परिणामस्वरूप कुछ अभ्यर्थियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की वजह से आंदोलन में तनाव और बढ़ गया।


