राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नौ नक्सलियों की मौत

by | Sep 3, 2024 | ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक नौ नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मौके से माओवादियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बस्तर डिवीजन में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। यह मुठभेड़ 3 सितंबर को सुबह के समय हुई, जब सुरक्षाबल सर्चिंग अभियान पर थे। सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी में नौ नक्सली ढेर हो गए। हालांकि, मुठभेड़ अभी भी जारी है, और सुरक्षाबल मोर्चा संभाले हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों की एक बड़ी संख्या जंगली इलाके में छिपी हुई थी। जैसे ही इस सूचना की पुष्टि हुई, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की खबर है, और उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

29 अगस्त को भी नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। अगस्त की शुरुआत में भी दंतेवाड़ा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली थी, जब मुठभेड़ में एक हार्डकोर नक्सली मारा गया था और हथियार तथा अन्य सामग्री बरामद की गई थी।

नक्सलवाद के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों ने एक सख्त अभियान चला रखा है। लगातार हो रही मुठभेड़ों के कारण नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं, और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा है। सुरक्षाबल बस्तर की खूबसूरत वादियों में डटे हुए हैं और नक्सलियों के प्रभाव को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

16 अप्रैल को कांकेर में हुई मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया गया था, जो देश की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़ मानी जाती है। 30 अप्रैल को हुई 9 घंटे लंबी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। इस साल अब तक बस्तर रेंज में कुल 141 माओवादी मारे जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : PM Modi : पीएम मोदी की ब्रुनेई और सिंगापुर का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की पहल

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर