Mayawati on Teacher’s Recruitment : बसपा सुप्रीमो मायावती ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के समर्थन में कहा कि उन्हें नियुक्ति पत्र जारी न करना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए और उचित कदम उठाने की आवश्यकता है।
मायावती ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि शिक्षकों को आश्वासन दिया गया था कि उच्च न्यायालय के आदेश का सरकार पूरी तरह से पालन करेगी और इसके तहत नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इस आश्वासन के बावजूद नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया जाना अन्यायपूर्ण है, और सरकार को इस पर अमल करना चाहिए।
अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र और अपनी अन्य मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया और नारेबाजी की। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल के आवास का भी घेराव किया और नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई।


