राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Fatehpur : प्रेमिका बना रही शादी का दबाव तो प्रेमी ने किडनैप कर गला काटकर की हत्या

by | Sep 3, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Fatehpur : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक लड़की की हत्या के मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, लड़की को किडनैप करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और आलाकत्ल भी बरामद किया है।

मृतका और आरोपी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं था, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले प्रेमिका का किडनैप किया और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। शव को नाले में फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें : PM Modi : पीएम मोदी की ब्रुनेई और सिंगापुर का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की पहल

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

मृतका के परिजनों ने नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंची और हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। घटना जिले के ललौली थाना क्षेत्र के लोहरगढ़वा की है, जहां भगवानदीन की 25 वर्षीय पुत्री सरिता देवी की हत्या की गई थी।

31 अगस्त की सुबह सरिता देवी का शव घटवापार नाले में मिला था। इसके बाद एसपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया। आरोपी अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने साथी लाल सिंह निषाद की मदद से सरिता का कत्ल करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर