Jaunpur : भाजपा के महा सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को नगर के एक हॉल में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने पत्रकारों के सवालों (Jaunpur) का सामना किया। इस दौरान जब पत्रकार राजकुमार सिंह ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट और शीतला चौकियां धाम के सुंदरीकरण पर सवाल उठाया, तो मंत्री गिरीश चंद्र यादव भड़क गए।
ये भी पढ़ें : Kanpur News : सावधान! नमक की फैक्ट्री में हो रहा है ये काम, सामने आई कंपनी की असलियत
सवालों को लेकर मंत्री ने पत्रकार को ‘दो कौड़ी का आदमी’ तक कह डाला, जिस पर पत्रकार ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्होंने भी कई मंत्री देखे हैं। इस तीखी बहस के बाद, मौके पर मौजूद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने हस्तक्षेप कर मंत्री को पत्रकार वार्ता स्थल से बाहर ले गए। इस घटना की चर्चा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


