UP Politics : उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति काफी गर्मा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बुधवार को सीएम योगी (UP Politics) ने सपा पर बुलडोजर को लेकर हमला बोला जबकि अखिलेश यादव ने पलटवार किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के बुलडोजर वाले तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर कोई बुलडोजर का उपयोग नहीं कर सकता। दंगाइयों के आगे झुकने वाले लोग यह नहीं कर सकते और अखिलेश यादव इसे अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने 2017 से पहले के भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब टीपू सुल्तान बनने का दावा किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Kanpur News : सावधान! नमक की फैक्ट्री में हो रहा है ये काम, सामने आई कंपनी की असलियत
योगी ने धारावाहिक मुंगेरी लाल के सपने का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि सपा ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि अगर आपका बुलडोजर इतना सफल है तो एक अलग पार्टी बनाकर ‘बुलडोजर’ चुनाव चिन्ह लेकर चुनाव लड़िए। इससे आपका भ्रम और घमंड दोनों टूट जाएंगे।
अखिलेश ने आगे कहा कि बीजेपी में होते हुए भी योगी की स्थिति नहीं के बराबर है और उन्हें अंततः अलग पार्टी बनानी पड़ेगी। अखिलेश यादव ने पहले भी कहा था कि 2027 में सपा की सरकार बनने के बाद, प्रदेश के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की ओर होगा। यह बयान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आया, जिसमें उन्होंने सरकार पर निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप भी लगाया था।


