राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

06  September Ka Rashifal : मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए क्या है खास, जानिए पूरे दिन का हाल

by | Sep 6, 2024 | ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

06  September Ka Rashifal : सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन अलग-अलग संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष (Aries) : साझेदारी में नया काम न करें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में नए प्रयोग लाभकारी होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी से घनिष्ठता बढ़ेगी और नए व्यवसाय के प्रारंभ की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा और घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। सामान्यतः आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

उपाय : हनुमान जी के मंदिर में बूंदी के लड्डू, नारियल और लाल रंग के फूल चढ़ाएं।

वृषभ (Taurus) : आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होने से रुका हुआ धन मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों में विशेष धन लाभ होगा और वाहन खरीदने की संभावना है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहानुभूति बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, लेकिन पैरों में कुछ तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय : पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मिथुन (Gemini) : व्यापार में अच्छी आय होने के योग हैं। किसी नई व्यापारिक योजना की शुरुआत धन प्रदायक सिद्ध होगी। विदेश से धन और उपहार प्राप्त होंगे। प्रियजन की याद आएगी और प्रेम विवाह की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूरी होगी। किसी गंभीर रोग से राहत मिलेगी। लेकिन गर्दन संबंधी समस्या कुछ तनाव और कष्ट दे सकती है।

उपाय : माता लक्ष्मी की आराधना करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।

कर्क (Cancer) : संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नए मकान, वाहन आदि खरीदने की संभावना है। व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। घर में कोई धार्मिक कार्य की संभावना है। वाणी के माधुर्य से दूसरों को आकर्षित करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन थोड़ा परेशानी युक्त रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

उपाय : ब्राह्मणों को भोजन एवं वस्त्र का दान करें। बृहस्पति मंत्र का 108 बार जाप करें।

सिंह (Leo) : आमदनी कम और खर्च अधिक हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम पर अधिक धन खर्च होगा। पैतृक धन संपत्ति मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। समाज में आपके अच्छे कार्यों की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। लेकिन शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव हो सकता है।

उपाय : आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और अपने पिता को लाल वस्त्र देकर उनका आशीर्वाद लें।

कन्या (Virgo) : व्यापार में आमदनी की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। किसी कीमती वस्तु को खरीदने के लिए जमा पूंजी निकालनी पड़ सकती है। माता-पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन पेट और घुटनों में तकलीफ हो सकती है।

उपाय : परिवार के प्रत्येक सदस्य से बराबर पीले रंग की कौड़ियां एकत्र करें और उन्हें जलाकर राख को बहते पानी में बहाएं।

तुला (Libra) : आमदनी अच्छी होने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी। शेयर, लॉटरी आदि में भाग्य की संभावना है। लेकिन जुआ सट्टा से बचें।  किसी अतिथि के आगमन से परिवार में खुशियों का संचार होगा। प्रेम संबंध में निकटता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। रक्त विकार और हृदय रोग से ग्रस्त लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी युवा दंपत्ति को भोजन कराएं और उन्हें वस्त्र, धन एवं उपहार दें।

वृश्चिक (Scorpio) : आर्थिक मामलों में पूर्ण सफलता मिलेगी। नई संपत्ति के क्रय-विक्रय की योजना बन सकती है। व्यापार में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। प्रेम संबंधों में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में गलतफहमी दूर होगी। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। पेट, गले और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

उपाय : राजीव नयन धरे धनु सायक मंत्र 21 बार जपें।

धनु (Sagittarius) : जीवनसाथी को नौकरी मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने विवाद के निपटारे से धन प्राप्त होगा। परिवार में आत्मीयता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेकिन बाहरी खान-पान से पेट दर्द हो सकता है।

उपाय : पुत्र रत्न के जन्मदिन पर नमकीन वस्तु बांटें और वैदिक नियमों का पालन करें।

मकर (Capricorn) : समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नया समझौता लाभकारी साबित होगा। लेकिन विश्वास घात से सतर्क रहें और पूंजी निवेश में सावधानी बरतें। मित्र से परामर्श से गृहस्थी के मुद्दे हल होंगे। दांपत्य जीवन में विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मौसम संबंधी रोग और पेट दर्द से बचें।

उपाय : रामचरित मानस का पाठ करें।

कुंभ (Aquarius) : व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई व्यापारिक योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम संबंधों में अचानक निकटता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सहयोग और परिवार में खुशियों का संचार होगा। स्वास्थ्य की चिंता बनी रह सकती है। यात्रा करते समय खान-पान में संयम रखें।

उपाय : हनुमान जी को केसर के साथ घिसा लाल चंदन लगाएं।

मीन (Pisces) : आर्थिक स्थिति कुछ चिंताजनक हो सकती है। व्यापार में सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। परिवार में खुशियों का संचार होगा। स्वास्थ्य में गिरावट बनी रह सकती है। गंभीर रोगों का इलाज करवाएं और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

उपाय : माता लक्ष्मी को गुलाब के दो ताजे फूल अर्पित करें।

दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें : Sultanpur News : सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़ को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा – ‘समस्या का समाधान…’

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर