Lucknow News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बिल्डिंग के ढहने की घटना ने बड़ा हंगामा मचा दिया है। इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना के समय बिल्डिंग के पास खड़ा एक ट्रक भी ढहने की चपेट में आ गया, जिससे भगदड़ मच गई। फिलहाल, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं और मलबा हटाने के काम में जुटे हैं।
एहतियात के तौर पर आसपास की अन्य बिल्डिंगों को खाली करवा दिया गया है। यह घटना सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में हुई है। जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर में हरमिलाप टावर के बायां हिस्सा भारी बारिश के बाद ढह गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
ये भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |
एनडीआरएफ और राज्य पुलिस की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं और ढहे हुए हिस्से में घुसने के लिए गैस कटर का उपयोग कर रही हैं। अब तक दस लोगों को बचाया जा चुका है, और एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बचाव कार्य तेज कर दिया गया है ताकि और लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। लोक बंधु अस्पताल के अनुसार, अब तक 20 घायल मरीजों को लाया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इसी के साथ ही 2 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया है। लखनऊ में हुए इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्य के लिए रवाना हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।


