09 September Ka Rashifal : कुल 12 राशियों का विवरण दिया गया है, और प्रत्येक राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर राशिफल का अनुमान लगाया जाता है। सोमवार भगवान शिव की पूजा और आराधना के लिए विशेष रूप से समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिवजी की पूजा से जीवन के समस्त दुखों का निवारण होता है। आइए जानते हैं कि आज मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि : आज मेष राशि वालों के लिए नौकरी और व्यापार में लाभ की संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीदारी का अच्छा समय हो सकता है। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा, और नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। लव लाइफ में सकारात्मकता बनी रहेगी और सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों को करियर के अच्छे अवसर मिलेंगे और काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं। अपने काम पर ध्यान दें और लापरवाही से बचें।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए आज व्यक्तिगत विकास के कई अवसर मिल सकते हैं। प्रियजन का प्यार और समर्थन आपके मन को प्रसन्न रखेगा। हृदय रोगियों को सेहत का ध्यान रखना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिल सकते हैं और विद्यार्थियों को करियर में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। ऑफिस में गॉसिप से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अच्छे से विचार कर लें। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आज निवेश से जुड़े निर्णय लेने से बचें।

कर्क राशि : आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धन के मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों का करियर में भाग्य साथ देगा और रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए आज पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद सुलझ सकते हैं और करियर में बाधाएं समाप्त हो सकती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में सीनियर्स का सम्मान करें और कुछ लोगों को छोटे-मोटे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। परिवार का समर्थन मिलेगा और धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। प्रियजन से कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज उत्तम समय है।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। ऑफिस के प्रदर्शन में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने काम पर फोकस करें और पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में क्वालिटी टाइम बिताएं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। कुछ जातकों को विरासत में संपत्ति मिलने की संभावना भी है। दिन की शुरुआत में कार्यों का दबाव रहेगा, लेकिन आप सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।

तुला राशि : तुला राशि वालों को आज अपने खर्चों को कम करने की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं और बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। किसी को बड़े अमाउंट में पैसे उधार न दें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। लव लाइफ में साथी के इमोशन्स के प्रति सेंसिटिव रहें और नेगेटिविटी से दूर रहें। विद्यार्थियों को परीक्षा का स्ट्रेस हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और योग या मेडिटेशन करें।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के रिश्ते मजबूत होंगे और बिजनेस में लाभ होगा। कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है और नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रोमांटिक लाइफ के सुहाने पल एंजॉय करेंगे और विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए।

धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए आज तरक्की के कई मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी और जॉब की जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे और लॉन्ग टर्म फाइनेंसियल गोल्स पर ध्यान केंद्रित करें। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा और कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे।

मकर राशि : मकर राशि वालों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा, हालांकि बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी और प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य साथ देगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए यह उत्तम समय है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें और घर में बेकार के विवादों से दूर रहें। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बढ़ाने की कोशिश करें। भावनाओं के उतार-चढ़ाव से बचें और भावुक होकर निर्णय न लें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं और आलस्य से दूर रहें। टीम वर्क पर ध्यान दें और धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। ऑफिस की समस्याओं को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। आज आपके स्वभाव में थोड़ा बदलाव आ सकता है, जिससे परिवार के सदस्य परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए व्यापार में वृद्धि के कई अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और करियर में तरक्की के नए अवसरों का लाभ उठाएं। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होगी।
दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।
ये भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |


