राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : मोमोज खाने जा रही नाबालिग लड़की के साथ पहले गैंगरेप फिर पत्थर से कुचला

by | Sep 9, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता मोमोज खाने के लिए घर से बाहर निकली थी तभी आरोपियों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप किया और सबूत मिटाने के लिए उसे पत्थर से कुचलने के बाद मरा हुआ समझकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर गंभीर हालत में घर पहुंची। उसके परिजनों ने उसे देखकर सन्न रह गए और तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा (Lucknow) दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।

ये भी पढ़ें : Kanpur News : एक महीने के अंदर दूसरी ट्रेन साजिश, पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ये भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |

डीसीपी नॉर्थ जोन अभिजीत आर शंकर ने बताया कि बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना हुई है। पीड़िता मोमोज लेने के लिए घर से निकली थी इसी दौरान यह घटना घटी। लड़की और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इसके पहले लखनऊ के गोमती नगर में एक छेड़खानी का मामला सामने आया था जिसने पूरे देश को हिला दिया था। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें एक लड़का अपनी महिला दोस्त के साथ स्कूटी पर जा रहा था। कई लड़कों ने उनकी स्कूटी को रोक लिया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर