राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Agra News : एक और छात्रा हुई लव-जिहाद की शिकार, हाथ में कलवा माथे पर तिलक लगाकर छात्रा को फंसाया

by | Sep 9, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Agra News : आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बहाने एक 15 वर्षीय छात्रा से दुराचार किया। इस युवक ने नाम बदलकर और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग करके छात्रा को धोखा दिया।

आगरा (Agra News) में रहने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई, जिसका असली नाम आमिर था, लेकिन उसने अपने नाम को राजा बताया। युवक ने अपने हाथ में कलवा पहन रखा था और माथे पर टीका भी लगाया था, जिससे छात्रा को लगा कि वह हिंदू धर्म का है और उसके साथ दोस्ती करने लगी। आरोपी ने उसे गेस्ट हाउस में ले जाकर दुराचार किया।

इस मामले की सूचना मिलने पर छात्रा के पिता पुलिस के साथ गेस्ट हाउस पहुंचे और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को दुराचार, पॉक्सो और उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है और उसकी इंस्टाग्राम आईडी की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने केवल एक छात्रा को ही नहीं, बल्कि अन्य लोगों को भी अपने जाल में फंसाया है। इसलिए पुलिस आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी की जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और कितनी युवतियों को अपने जाल में फंसाया है।

ये भी पढ़ें : Kanpur News : एक महीने के अंदर दूसरी ट्रेन साजिश, पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ये भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |

ताजगंज के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी देखा जाएगा कि आरोपी ने अन्य किसी को भी जाल में तो नहीं फंसाया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर