राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष और मणिराम छावनी के पीठाधीश्वर महंत नृत्यगोपाल दास की बिगड़ी तबीयत

by | Sep 9, 2024 | अन्य, अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Ayodhya : अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष और मणिराम छावनी के पीठाधीश्वर महंत नृत्यगोपाल दास की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में फिर से भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। सोमवार शाम को मेदांता अस्पताल ने एक हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि महंत नृत्यगोपाल दास (Ayodhya) को यूरीनरी समस्याओं और मुंह के रास्ते से कम आहार लेने की समस्या के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया था।

जब उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तब उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेदांता अस्पताल के डॉक्टर राकेश कपूर और डॉक्टर दिलीप दुबे की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। सोमवार को उनकी स्थिति में कुछ सुधार देखा गया है और उपचार अभी जारी है। महंत नृत्यगोपाल दास ने जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए 24 अगस्त को अयोध्या से मथुरा की यात्रा की थी।

ये भी पढ़ें : Kanpur News : एक महीने के अंदर दूसरी ट्रेन साजिश, पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ये भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |

मथुरा पहुंचने से पहले उन्होंने इंदौर नगर निगम द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में भी भाग लिया था। जन्माष्टमी के पर्व में भाग लेने के बाद वह शिष्यों के आमंत्रण पर ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती हुए थे जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें रविवार को मेदांता अस्पताल में वापस लाया गया जहां उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर