राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Solapur Train Accident : अजमेर के बाद अब महाराष्ट्र के सोलापुर में मालगाड़ी को पलटाने की गई साजिश, कुर्डुवाडी रेलवे ट्रैक पर मिला सीमेंट का बड़ा पत्थर

by | Sep 10, 2024 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Solapur Train Accident : रेलवे स्टेशन के पास एक गंभीर सुरक्षा खतरा सामने आया है। रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा सीमेंट का पत्थर रखे जाने की घटना ने सुरक्षा अधिकारियों को चिंतित कर दिया है। इस साजिश की वजह से एक मालगाड़ी का बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस मामले ने रेलवे और पुलिस विभाग की नींद उड़ा दी है।

10 सितम्बर (मंगलवार) रात को कुर्डुवाडी स्टेशन से लगभग 700 मीटर पूर्व दिशा में एक सिग्नल पॉइंट के पास, रेलवे ट्रैक (Solapur Train Accident) पर एक बड़ा सीमेंट का पत्थर रखा गया था। लोको पायलट रियाज शेख और जेई उमेश ब्रदर इलेक्ट्रिक रेलवे के ओवरहेड तारों के रखरखाव के लिए टावर वैगन को सोलापुर से कुर्डुवाडी ला रहे थे। उन्होंने ट्रैक पर पत्थर देखा और सतर्कता बरतते हुए मालगाड़ी को करीब 200 मीटर की दूरी पर ही रोक दिया। इसके बाद संबंधित रेलवे अधिकारियों को इस खतरे की सूचना दी गई।

इस घटना को लेकर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कुंदन कुमार ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह मामला सोलापुर में एकमात्र घटना नहीं है। इससे पहले राजस्थान के अजमेर में भी मालगाड़ी को पलटाने की साजिश का मामला सामने आया था। अजमेर के सरधना में, रविवार रात रेलवे ट्रैक पर 70 किलो के दो सीमेंट ब्लॉक रखे गए थे। हालांकि, ट्रेनों ने इन्हें तोड़ते हुए आगे बढ़ गईं और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस घटना की रिपोर्ट मांगलियावास पुलिस थाने में दर्ज की गई है और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : Ajmer Train Accident : अजमेर में टला ट्रेन हादसा, किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं
कानपुर में भी ऐसी ही एक घटना हाल ही में सामने आई थी, जहां कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने के लिए रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर रखा गया था। यह घटना 8 सितंबर की रात को अनवरगंज-कासगंज रेलवे लाइन पर हुई थी। सिलेंडर से टकराने के बाद धमाका हुआ, लेकिन किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इस मामले की भी पुलिस जांच कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर