UP News : सुहागनगरी फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन पर बहुप्रतीक्षित सेमी बुलेट ट्रेन का इंतजार खत्म हो सकता है। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो आगरा-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 15 सितंबर से हो सकती है। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है और संबंधित रेलवे क्षेत्रों, जैसे आगरा, प्रयागराज और वाराणसी को निर्देश जारी किए हैं कि वे 15 सितंबर से ट्रेन के संचालन के लिए तैयारियां पूरी कर लें।
रेलवे बोर्ड ने एक साल पहले आगरा-वाराणसी वंदे भारत सेमी बुलेट ट्रेन की घोषणा की थी। इसे पिछले दिवाली पर शुरू किया जाना था लेकिन कुछ कारणों से इसका संचालन स्थगित कर दिया गया था। अब रेलवे ने इस ट्रेन को फिर से हरी झंडी दी है। सीपीटीएम बसंत कुमार शर्मा ने तीन सितंबर को जारी नोटिफिकेशन में ट्रेन के चलने की तारीख की घोषणा नहीं की थी हालांकि स्टेशनों पर ठहराव और समय सारणी को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए थे।
भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |
रेलवे अधिकारियों के अनुसार आगरा-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को 15 सितंबर से चलाया जाएगा। हालांकि आधिकारिक निर्देश अभी जारी नहीं हुए हैं। रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन चलाने के लिए ट्रैक, मेंटीनेंस और खड़े करने के स्थान की पूरी तैयारी की जा रही है। तैयारी पूरी सुरक्षा और संरक्षा के साथ तेजी से की जा रही है। संभावना है कि ट्रेन के पूर्व समय में कुछ बदलाव हो सकता है।
इस ट्रेन की 160 किमी प्रतिघंटा की स्पीड और हवाई यात्रा का अहसास कराने की क्षमता के साथ चलने का इंतजार है। आगरा-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के 15 सितंबर से चलाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है लेकिन अभी तक कंफर्म और आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है।


