राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Gonda : डायरिया से दो सगी बहनों के साथ ही चचेरे भाई की हुई मौत, परिवार में मचा हड़कंप

by | Sep 10, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Gonda : गोंडा के इटियाथोक क्षेत्र के विशुनपुर संगम मधईजोत गांव में जन्मदिन की खुशियों की जगह मातम छा गया। डायरिया फैलने के कारण दो सगी बहनों और एक चचेरे भाई की मौत हो गई जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य बीमार हो गए हैं और उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने गांव में हाहाकार मचा दिया है।

परिवार के मुखिया काली प्रसाद तिवारी के अनुसार उनके पौत्र शिवा तिवारी (2) का जन्मदिन 06 सितंबर को था। जन्मदिन के मौके पर घर में कथा के बाद भोज का आयोजन किया गया था जिसमें परिवार के लोग और रिश्तेदार शामिल हुए। भोज के बाद रात में सभी सो गए। लेकिन 07 सितंबर को शिवा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे उल्टी-दस्त होने लगे। गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसके बाद 08 सितंबर को शिवा के चचेरे भाई मनीष तिवारी की 25 दिन की दुधमुंही बेटी मुन्नी की तबीयत भी बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इसी मौत के सिलसिले को तोड़ते हुए सोमवार को मनीष की बड़ी बेटी पल्लवी तिवारी (7) की भी तबीयत बिगड़ गई। उसे गोंडा ले जाया गया लेकिन वहां भी उसकी उल्टी-दस्त के कारण मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : Bahraich News : यूपी के बहराइच में आदमखोर पांचवें भेड़िया पकड़ने में वन विभाग सफल, एक और भेड़िया की खोज जारी

भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |

इस स्थिति में परिवार के छह अन्य सदस्य भी बीमार हो गए। डायरिया की सूचना पर इटियाथोक ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने गांव में जाकर परिवार की स्थिति की जानकारी ली और स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील पासवान और सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा को भी सूचित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर डायरिया से प्रभावित छह लोगों—सुनीता (40), अमन (22), दीपशिखा (19), अनीता (24), मुस्कान (30) और आदर्श (32) को सीएचसी में भर्ती कराया। सभी का इलाज जारी है। गांव में डायरिया के फैलाव को रोकने के लिए सफाईकर्मियों को भी तैनात किया गया है और गांव में छिड़काव किया गया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर