राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mayawati News : मायावती का राहुल गांधी पर हमला, आरक्षण को लेकर विवादित बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

by | Sep 11, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Mayawati News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान आरक्षण को लेकर दिए गए बयान ने भारतीय राजनीति में एक नया विवाद उत्पन्न कर दिया है। वाशिंगटन डीसी में सफाई देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया और यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण की सीमा को 50% से ज्यादा बढ़ाएगी, ताकि दलितों और पिछड़े वर्गों को और फायदा हो। राहुल ने यह भी कहा कि वह आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं।

हालांकि, राहुल गांधी के इस बयान पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती की ताज़ा प्रतिक्रिया ने इस मुद्दे को और भी गरमा दिया है। मायावती (Mayawati News) ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उनका बयान गुमराह करने वाला और गलत था। उन्होंने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी की ओर से की गई सफाई स्पष्टतः भ्रामक और गलत है।

बुधवार को सोशल मीडिया X  पर एक पोस्ट में मायावती ने कहा, “कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी की अब यह सफाई कि वे आरक्षण के विरुद्ध नहीं हैं, स्पष्टतः गुमराह करने वाली गलतबयानी है। केन्द्र में बीजेपी से पहले उनकी 10 साल की सरकार के दौरान, उनकी सक्रियता के साथ सपा के साथ मिलकर SC/ST का पदोन्नति में आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। यह इस बात का प्रमाण है कि उनकी नीयत साफ नहीं थी।”

मायावती (Mayawati) ने आगे कहा, राहुल गांधी द्वारा देश में आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने की बात भी छलावा है। यदि उनकी नीयत इस मामले में साफ होती तो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में यह कार्य जरूर किया जाता। कांग्रेस ने न तो ओबीसी आरक्षण लागू किया और न ही SC/ST आरक्षण को सही से लागू किया।

बसपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं होती है, तो वह उपेक्षित SC/ST/OBC वर्गों के वोट के स्वार्थ की खातिर उनके हित और कल्याण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब सत्ता में रहती है, तो इन वर्गों के हित के खिलाफ लगातार कार्य करती है। मायावती ने जनता को कांग्रेस के इस ‘षडयंत्र’ से सजग रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें : PM Modi : पीएम मोदी आज ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

ये भी देखें : Chirag Paswan On Rahul gandhi : राहुल गांधी के बयान पर भड़के चिराग पासवान दे दी ये नसीहत | Politics


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर