Earthquake : दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था और यह दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर आया था।
दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुआ असर
दिल्ली-एनसीआर में अचानक भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। कई स्थानों पर लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलते नजर आए। हालांकि, अब तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नज़र रखी जा रही है और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
पाकिस्तान में भी आया भूकंप
भूकंप (Earthquake) का असर सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद और लाहौर में भी महसूस किया गया। सिस्मोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था, जिसकी गहराई 33 किमी थी।
भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |


