राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम विक्रेता को रौंदा, युवक की मौत, ई-रिक्शा चालक जख्मी

by | Sep 12, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow : लोहिया पथ पर देर रात एक तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम विक्रेता को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना गंभीर था कि आइसक्रीम विक्रेता कार के सामने फंस गया और करीब 50 मीटर तक घिसटते चला गया। अंततः कार डिवाइडर से टकराकर रुकी, जिससे विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान एक ई-रिक्शा चालक भी कार की चपेट में आकर जख्मी हो गया।

मूलरूप से अयोध्या के मवई निवासी राजेंद्र यादव (28) जियामऊ में किराए के मकान में रहकर आइसक्रीम बेचते थे। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे वह आइसक्रीम बेचने के बाद 1090 चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी कैंसर अस्पताल के मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजेंद्र यादव कार के सामने गिर पड़े और कार के अगले हिस्से में फंस गए। वह मोड़ तक घिसटते गए और अंततः कार डिवाइडर से टकराकर रुकी। इस हादसे में पास से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक पंकज भी चोटिल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, कार की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से अधिक थी, जिससे कार पूरी तरह काबू से बाहर हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। कार के फ्रंट एयरबैग्स खुल गए थे, जिससे कार सवार सुरक्षित रहे। घटनास्थल पर कार के टूटे डिवाइडर और खुले एयरबैग्स से रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है।

स्थानीय लोगों (Lucknow) का आरोप है कि कार सवार नशे में थे। दुर्घटनास्थल पर शराब की खाली बोतलें, नमकीन के पैकेट और पानी की बोतलें मिलीं। लोगों का कहना है कि कार में दो युवक और दो युवतियां थीं और वे शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी इस बात की संभावना जताई जा रही है कि हादसे का कारण नशा और तेज रफ्तार हो सकता है।

ये भी पढ़ें : UP School Holidays : आगरा में भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी, जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी

ये भी देखें : Chirag Paswan On Rahul gandhi : राहुल गांधी के बयान पर भड़के चिराग पासवान दे दी ये नसीहत | Politics

हादसे के बाद कार ने गोल्फ क्लब चौराहे (Lucknow) की तरफ से विपरीत दिशा में जाकर 1090 चौराहे की ओर बढ़ी, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कार ने दो बार गोल-गोल घूमते हुए दिशा बदली। कार का रजिस्ट्रेशन बीकेटी के नवी कोट नंदना निवासी विक्रांत के नाम पर है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर केस दर्ज किया है और कार मालिक से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने अभी तक कार सवारों की पहचान नहीं की है और इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि कौन कार चला रहा था। एसीपी हजरतगंज अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और एक टीम कार मालिक से जानकारी प्राप्त कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर