राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Monsoon Update : बारिश ने सूबे में अब तक ली 32 लोगों की जान, तीन दिन अभी हालात सुधरने के आसार नहीं

by | Sep 13, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

UP Monsoon Update : प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण मकान और दीवारें गिरने से 32 लोगों की मौत हो गई है। सबसे अधिक नुकसान ब्रज क्षेत्र में हुआ है, जहां पिछले 36 घंटों से जारी भारी बारिश के कारण दीवारों के मलबे में दबकर 19 लोगों की जान चली गई। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार रात तक कभी तेज तो कभी धीमी गति से लगातार चलती रही। इस दौरान मैनपुरी में पांच लोगों की मौत हुई। कुरावली के राजलपुर में दीवार गिरने से ममता देवी (40) और उनके रिश्तेदार दिलीप कुमार (35) की मलबे में दबकर मौत हो गई। भोगांव के शिवपुरी गांव में मनोज यादव का कच्चा घर गिरने से दो बच्चों, 3 वर्षीय अंश उर्फ हर्ष और दो माह की वर्षा की जान चली गई।

एलाऊ के ब्योंती कटरा में भी एक कच्चा मकान गिरने से रामू (40) की मौत हो गई। एटा में अलग-अलग स्थानों पर मकान गिरने से नीरज देवी (40), अजबश्री (60) और शांति देवी की मौत हो गई। फिरोजाबाद में दीवार गिरने से कृष्णा देवी और रामब्रेश (51) की जान चली गई। कासगंज के पटियाली क्षेत्र में दो स्थानों पर दीवार गिरने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हुई।

ये भी पढ़ें : UP School Holidays : आगरा में भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी, जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी

ये भी देखें : Chirag Paswan On Rahul gandhi : राहुल गांधी के बयान पर भड़के चिराग पासवान दे दी ये नसीहत | Politics

मथुरा और वृंदावन में भी मकान और दीवार गिरने से कुल तीन लोगों की मौत हो गई। बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के जिलों में भी बारिश से पांच लोगों की मौत हुई है। औरैया, इटावा और फर्रुखाबाद में मकान गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। बांदा के तिंदवारी में उसरा नाले पर बने चेकडैम को पार करते समय पैर फिसलने से एक दंपती बह गया।

झांसी में पिछले 48 घंटों से हो रही भारी बारिश के दौरान दो लोगों की मौत हुई। मऊरानीपुर में मकान गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, और बोरवेल में बारिश के पानी को निकालने के दौरान जहरीली गैस से एक युवक की मौत हो गई। आजमगढ़ के लालगंज के रेवसा गांव में बिजली गिरने से रेखा (42) की मौत हो गई, जबकि चंदौली के तोरवा गांव में पांच वर्षीय बच्चे राजा बाबू की जान चली गई।

मुरादाबाद के मूंढापांडे में मूसलाधार बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से मजदूर की दो वर्षीय बेटी हिफजा नूर और पांच वर्षीय नाती मोहम्मद फैज की मौत हो गई। अवध क्षेत्र में भी बारिश से दो लोगों की मौत हुई। सीतापुर में घर की दीवार गिरने से पांच वर्षीय मैक्स की मौत हो गई, और श्रावस्ती में बिजली गिरने से किसान हंसराज (45) की जान चली गई।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर