राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya : राम मंदिर ने बनाए पर्यटक आकर्षित करने का रिकॉर्ड, 33 करोड़ लोग घूमने के लिए गए अयोध्या

by | Sep 15, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Ayodhya : उत्तर प्रदेश देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने में सफल हो रहा है और नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। 2024 के पहले छह महीनों (जनवरी से जून) में प्रदेश में करीब 33 करोड़ पर्यटक घूमने के लिए आए। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या ने काशी को भी पीछे छोड़ दिया है।

2023 के पहले छह महीनों में प्रदेश में 19.60 करोड़ से अधिक पर्यटक आए थे। इस साल की पहली छमाही में पिछले वर्ष की तुलना में 13 करोड़ 37 लाख से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश आए हैं। खास बात यह है कि 2022 में प्रदेश में जितने पर्यटक आए थे उससे एक करोड़ से भी अधिक पर्यटक इस वर्ष की शुरुआत के छह महीनों में उत्तर प्रदेश में आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें : UP School Holidays : आगरा में भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी, जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी

ये भी देखें : Chirag Paswan On Rahul gandhi : राहुल गांधी के बयान पर भड़के चिराग पासवान दे दी ये नसीहत | Politics

पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद पर्यटकों का आगमन तेजी से बढ़ा है। जनवरी से जून के बीच अयोध्या में घरेलू और विदेशी कुल 10 करोड़ 99 लाख पर्यटक आए हैं जबकि वाराणसी में इन छह महीनों में कुल 4.61 करोड़ पर्यटक आए हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रयागराज में घरेलू और विदेशी कुल 4.53 करोड़ पर्यटक आए हैं लखनऊ में 35.14 लाख और आगरा में कुल 76.88 लाख पर्यटक आए हैं। जयवीर सिंह ने कहा कि 2025 में महाकुंभ की संभावना को देखते हुए प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर