UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में हालिया भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सात लोगों की मौत हो गई है, जिनमें कासगंज में तीन, कन्नौज, हाथरस, बाराबंकी, और इटावा में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इनमें से दो लोगों की मौत सर्पदंश के कारण हुई है। इस समय प्रदेश के 18 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रभावित जिलों में लखीमपुर खीरी, फरुखाबाद, गोंडा, पीलीभीत, सीतापुर, जालौन, बहराइच, बाराबंकी, बलिया, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, औरैया, बस्ती, गौतमबुद्ध नगर, बांदा, प्रयागराज, और देवरिया शामिल हैं।
पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 6.2 मिमी वर्षा हुई है। एक जून से अब तक कुल 636 मिमी वर्षा हो चुकी है। 15 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की तैनाती की गई है।
ये भी पढ़ें : Vande Bharat : आज से देश में चलेंगी छह नई वंदे भारत ट्रेन, जानिए किन रूट को करेंगी कवर
ये भी देखें : CM Yogi On Gyanvapi : ज्ञानवापी को लेकर एक बार फिर हंगामा | UP News | Latest News |
यूपी में दो दिनों तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग (UP Weather Update) ने अगले दो दिनों तक लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई और बादल आते-जाते रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तटवर्ती पश्चिम बंगाल के ऊपर एक गहन दवाब का क्षेत्र बना हुआ है, जो पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
इसके असर से रविवार की सुबह तक इसकी तीव्रता बनी रह सकती है और इसके बाद अगले 24 घंटों में झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए यह दवाब का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसके कारण 16 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 17 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम प्रभावित हो सकता है। इस दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार हैं।


