राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sambhal Accident : संभल में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

by | Sep 16, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Sambhal Accident : सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के भोपतपूर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया, जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, घायलों ने जंगल में शौच के बाद सड़क किनारे बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। अचानक, बेकाबू पिकअप ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। इस दुर्घटना में जिनकी मौत हुई, उनमें लीलाधर, धारामल, ओमपाल और पूरनसिंह शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में जमुना सिंह, निरंजन, गंगा प्रसाद, ओम प्रकाश और अवधेश शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्यों की निगरानी करने और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Vande Bharat : आज से देश में चलेंगी छह नई वंदे भारत ट्रेन, जानिए किन रूट को करेंगी कवर

ये भी देखें : CM Yogi On Gyanvapi : ज्ञानवापी को लेकर एक बार फिर हंगामा | UP News | Latest News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर