Lucknow : लखनऊ के हुसैनगंज स्थित विधायक आवास परिसर में सोमवार को एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शरीर पर मिले चोट के निशान
पुलिस के अनुसार (Lucknow), मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच आंकी जा रही है। शव पर कई स्थानों पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, हालांकि मौत की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने जानकारी दी कि शव हुसैनगंज के बर्लिनघटन चौराहे के पास विधायक निवास परिसर में मिला है। यह शव ओसीआर के सीढ़ियों के पास पड़ा हुआ था और इसे विधायक निवास के कर्मचारियों ने देखा था, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
ये भी पढ़ें : Firozabad Blast : फिरोजाबाद के नौशेरा में हुआ भीषण विस्फोट, मृतकों की संख्या पांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसकी तस्वीरें पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सर्कुलेट कर दी हैं ताकि मृतक की पहचान की जा सके।
डीसीपी त्यागी ने बताया कि शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता कि युवक की मौत का कारण क्या है। उन्होंने इस घटना में किसी तरह की अनहोनी से इंकार नहीं किया है और शव की पहचान के बाद स्थिति स्पष्ट होने की संभावना जताई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत की असली वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं और इस घटना से जुड़ी हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।


