राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने बुलडोजर कार्रवाई को बताया असंवैधानिक,  कहा- विपक्ष और जनता की आवाज को दबाने का…

by | Sep 18, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में बुलडोजर कार्रवाई को असंवैधानिक करार देते हुए इस पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब यह कार्रवाई हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। मंगलवार को जारी एक बयान में यादव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश ने केवल बुलडोजर कार्रवाई को रोकने का काम नहीं किया, बल्कि इसे दुरुपयोग करने वाले राजनीतिक दलों की विध्वंसक सोच को भी किनारे लगा दिया है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने बयान में तंज करते हुए कहा कि अब बुलडोजर के पहिए खुल गए हैं और इसके स्टीयरिंग का हत्था भी उखड़ गया है। उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा जिन्होंने बुलडोजर को अपने प्रतीक के रूप में अपनाया था। यादव ने कहा, अब न तो बुलडोजर चल पाएगा, न उसे चलवाने वाले। दोनों की पार्किंग का समय आ गया है।

ये भी पढ़ें : CM Yogi : गाजियाबाद में उप चुनाव से पहले सीएम योगी का दौरा, 757 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास


उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बुलडोजरी सोच का ध्वस्तीकरण हो गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब वे बुलडोजर का नाम बदलकर उसके दुरुपयोग का प्रयास करेंगे? यह एक बड़ा सवाल है और जनता के लिए चिंता का विषय भी।

अखिलेश ने यह भी कहा कि प्रदेश में हुई कई बुलडोजर कार्रवाइयों पर जब कभी न्यायालय विचार करेगा, तो जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने लोगों को डराने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया और विपक्ष और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा के लोग बुलडोजर को इतना महिमामंडित कर रहे थे जैसे कि वही न्याय का प्रतीक हो।

ये भी देखें : Arvind Kejriwal on Resgination : ‘दो दिन बाद दूंगा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा’ | News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर