UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों से जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। विभिन्न जिलों में सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन में कठिनाई हो रही है। बीती रात भी राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश जारी रही, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।
मौसम विभाग, यानी IMD, ने फिर से उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज भी कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। सुबह से उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। IMD ने यह भी बताया कि आने वाले हफ्ते में दिल्ली-नोएडा एनसीआर के साथ-साथ पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे मॉनसून का असर बढ़ता दिखाई देगा।
बारिश की संभावना वाले क्षेत्र
आज IMD के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ, अमेठी, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, इटावा, औरैया, जालौन, एटा, कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, गाजीपुर, आजमगढ़, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई में मौसम विभाग ने बारिश के दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है, खासकर बाढ़ जैसी स्थितियों को देखते हुए।
तापमान में गिरावट
पिछले दो दिनों (UP Weather Update) की भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई नदियों का पानी ग्रामीण क्षेत्रों में घुस गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि, लगातार बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर लोगों को गर्मी से राहत भी दी है। कुछ स्थानों पर लोगों का कहना है कि बारिश के बाद जल्द ही ठंडक महसूस होने लगेगी।


