राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kanpur : ट्रेन को पलटाने की साजिश को लेकर हुई कार्रवाई, कानपुर में ढहाए गए 50 से अधिक अवैध निर्माण

by | Sep 20, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, कानपुर, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में साबरमती रेल हादसे और कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की जांच के बीच गुरुवार को ट्रैक के किनारे अवैध बस्तियों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई में कच्चे-पक्के 50 से अधिक अवैध कब्जे ढहाए (Kanpur) गए जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

एक दिन पहले, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार और प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बड़ोनी ने ट्रैक की सुरक्षा और ट्रैक किनारे के कब्जों का निरीक्षण करते हुए अवैध बस्तियों को हटाने के निर्देश दिए थे। 24 घंटे के भीतर सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड गेट नंबर चार के सामने रेलबाजार और फेथफुलगंज बाजार की सड़क पर कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया।

ये भी पढ़ें : iPhone 16 : भारत में iPhone 16 सीरीज की बिक्री शुरू, लोगों में खासा उत्साह

ये भी देखें : One Nation, One Election Bill : वन नेशन वन इलेक्शन को मिली मोदी कैबिनेट की मंजूरी | Viral News |

पुलिस कमिश्नर और मंडल प्रबंधक के निर्देश के दूसरे दिन, आरपीएफ और जीआरपी ने गंगाघाट से लेकर सेंट्रल तक संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ सेंट्रल प्रभारी बीपी सिंह, क्राइम ब्रांच के अजीत तिवारी, और जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह के नेतृत्व में टीमों ने झुग्गी झोपड़ियों का दौरा किया।

टीमों ने वहां के प्रमुख लोगों को मोबाइल नंबर दिए और उनके संपर्क भी लिए। इसके बाद सभी से कहा गया कि यदि ट्रैक किनारे या ट्रैक पर कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत इन नंबरों पर गुप्त सूचना दें।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर