Noida : नोएडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक लड़की को दिनदहाड़े किडनैप कर लिया गया। घटना तब हुई जब लड़की पृथला गोल चक्कर से होशियारपुर के लिए ऑटो में बैठकर ऑफिस जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, लड़की को किडनैपर्स ने किसी कपड़े का इस्तेमाल कर बेहोश कर दिया। होश में आने के बाद लड़की ने अपने परिवार को फोन कर बताया, “मैं मुसीबत में हूं, मुझे बचा लो।” किडनैपर्स ने लड़की को गाड़ी की डिग्गी में डाल दिया और वहां से फरार हो गए।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
लड़की (Noida) के परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और अब वे चौकी पर मौजूद हैं। परिवार के लोग इस घटना से बेहद दुखी और भयभीत हैं। रोते हुए उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें उनकी बेटी मदद की गुहार लगा रही है। लड़की कह रही है, “मुझे बचा लो, मैं मुसीबत में हूं।”
सोशल मीडिया पर वायरल हुई रिकॉर्डिंग
इस घटना से जुड़ी लड़की की रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रिकॉर्डिंग में लड़की की आवाज साफ सुनाई दे रही है, जिससे पूरा मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।
पुलिस की कार्रवाई जारी
यह घटना नोएडा (Noida) के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और किडनैपर्स की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द से जल्द लड़की को सुरक्षित बचाने की कोशिश कर रहे हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।
ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप


