राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : भदोही विधायक जाहिद बेग पर पुलिस ने कसा शिकंजा, मारपीट और आत्मसमर्पण के दौरान झड़प का आरोप

by | Sep 20, 2024 | अपना यूपी, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP News : भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया। उन पर अदालत में आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस से मारपीट करने और दारोगा की वर्दी फाड़ने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने जाहिद बेग समेत समाजवादी पार्टी के 50 अज्ञात समर्थकों पर ज्ञानपुर कोतवाली में केस दर्ज किया है। इसके साथ ही, विधायक को भदोही जेल से नैनी जेल भेज दिया गया है, जबकि उनके बेटे जईम बेग को वाराणसी जेल भेजा गया है।

विधायक जाहिद बेग पर पहले से ही नाबालिग नौकरानी की आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। घटना 8 सितंबर की रात की है, जब विधायक के मलिकाना मोहल्ला स्थित आवास पर 17 वर्षीय नौकरानी की फांसी से लटकती लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाना बताया गया था। इसके बाद, डीएम के आदेश पर श्रम विभाग की टीम ने विधायक के घर छापा मारा और एक नाबालिग नौकरानी को बरामद किया। विधायक और उनकी पत्नी सीमा बेग पर बालश्रम कानून के उल्लंघन और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने विधायक जाहिद बेग को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बच निकले थे। इसके बाद, गुरुवार को जाहिद बेग अदालत में आत्मसमर्पण के लिए पहुंचे। पुलिस को इस बारे में सूचना मिलते ही फोर्स अदालत के बाहर तैनात कर दी गई। जैसे ही जाहिद बेग अपने समर्थकों के साथ अदालत के बाहर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इस दौरान विधायक और उनके समर्थकों के बीच पुलिस के साथ धक्कामुक्की और मारपीट हुई, जिसमें दारोगा अवधेश सिंह यादव की वर्दी भी फाड़ दी गई। इस झड़प के बाद पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों पर केस दर्ज किया है।

विधायक के आत्मसमर्पण के दौरान (UP News) अदालत परिसर में हुई पुलिस-वकील झड़प से अदालत भी नाराज हुआ। कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी अदालत के गेट के बाहर होनी चाहिए थी, और परिसर के भीतर इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अदालत ने पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को सख्त फटकार लगाई।

गुरुवार की घटना के बाद विधायक जाहिद बेग को भदोही जेल से नैनी जेल भेज दिया गया है, जबकि उनके बेटे जईम बेग को वाराणसी जेल में शिफ्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : कैसे योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया फ़ोन छीन ले गया बाहरी शख्स! दिव्यांग मनोज ने बताई आपबीती

ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर