खबर

PM Modi’s US Visit : तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कर सकते महत्वपूर्ण बैठकें

by | Sep 21, 2024 | ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

PM Modi’s US Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार तड़के अमेरिका के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेना है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा उनके गृहनगर विलमिंगटन में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा से पहले कहा, “आज, मैं राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं।”

यह पीएम मोदी का अमेरिका का नौवां दौरा है। अब तक, वह आठ बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, यह यात्रा 21 से 23 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान, पीएम मोदी क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के अलावा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी शामिल होंगे।

भारत के इतिहास में, पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपने कार्यकाल के दौरान 4 बार अमेरिका की यात्रा की। इसके बाद मनमोहन सिंह ने 8 बार अमेरिका का दौरा किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने भी 4 बार अमेरिका का दौरा किया। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने 3 बार, पी.वी. नरसिम्हा राव ने 2 बार, जबकि मोरारजी देसाई और आई.के. गुजराल ने 1-1 बार अमेरिका का दौरा किया।

पीएम मोदी का यह दौरा कई महत्वपूर्ण आयोजनों से भरा हुआ है। 21 सितंबर को वह डेलावेयर में चौथे क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा लेंगे। इसके बाद, 22 सितंबर को न्यू जर्सी में भारतीय समुदाय से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनकी यात्रा का अंतिम दिन, 23 सितंबर, संयुक्त राष्ट्र के ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ में भाग लेने का होगा।

इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण बैठकें कर सकते हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य न केवल सामरिक संबंधों को आगे बढ़ाना है, बल्कि भारत और अमेरिका के बीच आपसी सहयोग को भी बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : कैसे योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया फ़ोन छीन ले गया बाहरी शख्स! दिव्यांग मनोज ने बताई आपबीती

ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर