राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mathura : 48 हिंदूओं को ईसाई बनाने की कोशिश का मामला, पुलिस ने कहा ठोस सुबूत मिलने पर होगी कार्रवाई

by | Sep 22, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मथुरा, मुख्य खबरें

Mathura : मथुरा में 48 हिंदुओं के ईसाई धर्म में परिवर्तन की कोशिश का मामला सामने आया है। हाईवे थानाक्षेत्र के तुलसी नगर इंद्रपुरी कॉलोनी में लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी।

एसएसपी के अनुसार, शनिवार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को उकसा रहे हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची (Mathura) तो धर्म परिवर्तन से पहले एक धर्म सभा चल रही थी, जिसमें लगभग 48 पुरुष और महिलाएं मौजूद थीं। आरोपियों को उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें : PM Modi’s US Visit : तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कर सकते महत्वपूर्ण बैठकें

ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में सैमसन सैमुअल, अमरदेव, विकास भोई, अजय सेल्वराज और राकेश शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धार्मिक किताबें, पोस्टर आदि भी बरामद किए हैं। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हाईवे थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि पुलिस ने एक मकान में करीब 48 पुरुषों और दूसरे मकान में इतनी ही महिलाओं को एकत्रित पाया।

वहां भोजन का कार्यक्रम भी चल रहा था और धर्म संबंधी पत्रक मिले थे। एक ताइवानी नागरिक, मकान मालिक, उनकी पत्नी और करीब 12 अन्य पुरुष-महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है, बता दें कि पुलिस सभी को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है। एसएचओ ने कहा कि धर्मांतरण के आरोप की पुष्टि होने पर ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर