Lucknow : यूपी की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय छात्र ने अपने पिता से 2 करोड़ रुपये ऐंठने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। आलमबाग क्षेत्र में घटित इस घटना में छात्र ने अपने पिता को फिरौती का मैसेज भेजा।
छात्र के पिता जो एक प्राइवेट कंपनी (Lucknow) में मैनेजर हैं जब बेटे ने की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई तब पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक की। छात्र के दोस्तों ने उसे ऑफिस में बंद कर रखा था और उसके मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया था।
ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑफिस का ताला तोड़कर छात्र को मुक्त किया और उसके दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में छात्र ने सारी कहानी बयां की, जबकि एक अन्य दोस्त फरार हो गया है। फिलहाल आरोपितों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।


