राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sultanpur : लूट कांड का एक और आरोपी अनुज प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

by | Sep 23, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Sultanpur : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई डकैती के मामले में लखनऊ की एसटीएफ ने एक बदमाश अनुज प्रताप सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में हुई। मुठभेड़ में अनुज का साथी फरार हो गया।

एसटीएफ ने बताया कि 28 अगस्त को सुल्तानपुर में एक दुकान से डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण लूटे गए थे। अनुज प्रताप सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बाद अनुज को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : PM Modi’s US Visit : तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कर सकते महत्वपूर्ण बैठकें

ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

इस मुठभेड़ ने राजनीतिक विवाद भी उत्पन्न किया है क्योंकि इससे पहले एसटीएफ ने एक अन्य आरोपी मंगेश यादव (Sultanpur) को भी मुठभेड़ में मार गिराया था जिसे कुछ राजनीतिक दलों ने फर्जी करार दिया था। फोरेंसिक टीम और अचलगंज पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर