राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kushinagar : 25 हजार के दो इनामी बदमाशों का एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली

by | Sep 24, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Kushinagar : यूपी पुलिस ने हाल ही में लगातार एक्शन लेते हुए तीन एनकाउंटर किए हैं। सोमवार सुबह उन्‍नाव में अनुज प्रताप सिंह और रात को गाजीपुर में मोहम्‍मद जाहिद के एनकाउंटर के बाद मंगलवार तड़के कुशीनगर में भी एक मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ कोतवाली क्षेत्र में हाटा महुआडीह रोड पर ग्राम पटनी पुलिया के पास हुई जिसमें पैर में गोली लगने से दो इनामी बदमाश घायल हो गए।

दोनों बदमाश टप्पेबाजी और चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय बरुआर गैंग के सदस्य हैं। कुशीनगर पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि मंगलवार की सुबह कोतवाली हाटा थाना अहिरौली बाजार और स्वाट की संयुक्त टीम ने हाटा महुआडीह रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें : PM Modi’s US Visit : तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कर सकते महत्वपूर्ण बैठकें

ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हुए और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों की पहचान राजेन्द्र प्रसाद और हरिश्चन्द्र बरुवार के रूप में हुई है जो गोंडा के निवासी हैं। उनके पास से पुलिस ने दो देसी तमंचे, दो खोखा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बिना नम्बर की बाइक बरामद की। साथ ही उनके कब्जे से 25 हजार रुपए नकद भी मिले हैं।

दोनों बदमाशों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उन पर विभिन्न जिलों के थानों में 12-12 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक हाटा सुशील कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार रवि कुमार राय और स्वाट प्रभारी आलोक यादव की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर